Move to Jagran APP

निकाय चुनाव में युवाओं ने दिखाई जागरुकता

सिंगरौली : नगर पालिका निगम सिंगरौली का चुनाव शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। 19

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 06:36 PM (IST)
निकाय चुनाव में युवाओं ने दिखाई जागरुकता

सिंगरौली : नगर पालिका निगम सिंगरौली का चुनाव शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। 193 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान में जहां युवाओं की जागरुकता देखी गई, वहीं वृद्ध व चलने में असमर्थ भी अपने परिजनों के सहयोग से मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया।

loksabha election banner

निकाय चुनाव में विकास का मुद्दा छाया रहा। पहली बार मतदान दे रहे किशोर व किशोरियों में काफी उत्साह देखा गया। मतदाता परिचय पत्र होने के बाद भी मतदान सूची में नाम न मिलने से परेशान लोग इधर-उधर भटकते देखे गए। इस दौरान एसडीओपी सिंगरौली राजेश सिंह परिहार व टीआई एपी गोस्वामी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा मोरवा थाना में डटे रहे व हर पल-पल की सुरक्षा जानकारी लेते रहे। सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रघुराज राजेंद्रन एवं पुलिस अधीक्षक डी कल्याण चक्रवर्ती ने दलबल के साथ किया।

जयंत : सिंगरौली नगर पालिका निगम के महापौर और पार्षद पद के लिए सभी 45 वार्डों में 193 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के एक दिन पूर्व गुरुवार को दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने डाक मत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर निगम के सभी 45 वाडरें में एक लाख 59 हजार 105 मतदाता हैं। मतदान के लिए बनाए गए 193 मतदान केंद्रों में से 54 मतदान केंद्रों में एक हजार से अधिक मतदाता निवासरत हैं।

महापौर के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रेमवती खरवार, कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिंह एवं बसपा पार्टी के रामजनी खैरवार मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो गया है। सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जीत किसकी होगी यह तो वोटों की गिनती के बाद ही पता चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.