सदस्य संख्या बढ़ाने में भाजपा ने लगाई ताकत
ओबरा (सोनभद्र): भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अजित स
ओबरा (सोनभद्र): भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अजित सिंह कंग व अनिल सिंह गौतम ने आल लाइन प्रत्येक बूथ पर कैंप लगाकर सौ सदस्य बनाने पर जोर दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जेपी सिंह ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कैंप के माध्यम से भाजपा के सदस्यों में अत्यधिक बढ़ोत्तरी के प्रयास की जरूरत है। सम्मेलन में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल, धर्मराज सिंह, राकेश चंद्रवंशी, ब्रजेश पांडेय, सतीश पांडेय, सुखनन्दन चौरसिया, वीरेंद्र मित्तल, मोहित पटेल, संजय पांडेय मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। लोगों ने उम्मीद जताई कि 2017 में हर हाल में यूपी में भाजपा की सरकार बननी है, तभी जाकर प्रदेश के विकास को गति मिल सकेगी।