Move to Jagran APP

ऑनलाइन चार हजार बनाए नए सदस्य

सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने विभिन्न मंडल इकाईयों सदस्यता अभियान के लिए मंगलवार क

By Edited By: Published: Tue, 25 Nov 2014 07:26 PM (IST)Updated: Tue, 25 Nov 2014 07:26 PM (IST)
ऑनलाइन चार हजार बनाए नए सदस्य

सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने विभिन्न मंडल इकाईयों सदस्यता अभियान के लिए मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें डिजिटल ऑन लाइन सदस्यता के बारे में गहन जानकारी दी गई। चार हजार नए सदस्य बनाए गए।

loksabha election banner

राब‌र्ट्सगंज की कार्यशाला में राब‌र्ट्सगंज व चतरा मंडल इकाई के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि एक नवंबर से शुरू हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना ही सफलता की सीढ़ी है। जिला महामंत्री आलोक सिंह ने चुर्क मंडल इकाई की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जिले में दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है और उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। राब‌र्ट्सगंज देहात मंडल इकाई की कार्यशाला की जिम्मेदारी क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव ने निभाई। कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम सौ ऑन लाइन सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि नगवां मंडल में जिला उपाध्यक्ष अजीत चौबे, सिलथम में संतोष शुक्ला, घोरावल पूर्वी में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, मधुपुर में माला चौबे, करमा में सूर्यमणि तिवारी, शाहगंज में नागेश्वर, चोपन में धर्मेद्र सिंह, चोपन नगर में अशोक मिश्रा, जुगैल में देवेंद्र शास्त्री, ओबरा में अनिल सिंह ने कार्यशाला का प्रतिनिधित्व कर जिले में चार हजार नए आन लाइन सदस्य बनाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.