दो क्रशर व्यवसायियों में मारपीट, गिरफ्तार
चोपन (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के क्रशर क्षेत्र में रास्ते के विवाद में बग्घानाला के पास दो प
By Edited By: Published: Tue, 25 Nov 2014 06:43 PM (IST)Updated: Tue, 25 Nov 2014 06:43 PM (IST)
चोपन (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के क्रशर क्षेत्र में रास्ते के विवाद में बग्घानाला के पास दो पक्षों में मारपीट से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक कुंदन सिंह और अतुल सिंह के बीच क्रशर क्षेत्र में आने जाने के रास्ते को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। सोमवार की देर शाम बग्घानाला के पास अतुल सिंह व कुंदन सिंह के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान कुंदन सिंह के वाहन का कई शीशा चकनाचूर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अतुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें