विवाद में महिला ने लगाई आग, गंभीर
दुद्धी (सोनभद्र) : कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में पति-पत्नी के बीच हुई तकरार के बाद महिला ने
दुद्धी (सोनभद्र) : कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में पति-पत्नी के बीच हुई तकरार के बाद महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग ली। घटना मंगलवार की देर रात की बताई गई है। रात्रि करीब दस बजे बुरी तरह झुलसी अवस्था में अस्पताल पहुंची महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। वह करीब पचास प्रतिशत जली है।
मल्देवा गांव निवासी लाल बिहारी और उसकी दूसरी पत्नी राजमती देवी (27) के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। पति-पत्नी के बीच बात इस कदर बढ़ी कि तकझक से नाराज महिला ने घर के अंदर गैलन में रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर उडे़ल लिया और आग लगा ली। जब तक लोग उसे बचाने का उपक्रम करते वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। बहरहाल आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजिस्ट्रेट ने उसका कलमबंद बयान दर्ज किया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बिहारी ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी करीब साल भर पूर्व की है। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं, जो उसी के साथ रहते हैं।