छठ घाट की सफाई का कार्य जोरों पर
अनपरा (सोनभद्र) : छठ पर्व नजदीक आते ही परिक्षेत्र स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य जोरों पर है।
अनपरा (सोनभद्र) : छठ पर्व नजदीक आते ही परिक्षेत्र स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य जोरों पर है।
कहुआनाला अर्जुन छठ घाट समिति के अध्यक्ष प्रदीप कालरा, सचिव संजय तिवारी, कोषाध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा बुधवार की प्रात: सफाई कार्यो का जायजा लिया गया। औड़ी के ग्राम प्रधान राकेश बैसवार द्वारा एक दर्जन से अधिक श्रमिकों को कार्य में लगाया गया है। कहुआनाला छठ घाट पर हजारों श्रद्धालुओं द्वारा छठ पूजा की जाती है। अध्यक्ष श्री कालरा ने बताया कि सफाई कार्य में एक सप्ताह से अधिक का समय लग जाता है। ऐसे में युद्ध स्तर पर कार्य कराया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर प्रदीप राय, विजयमल गिरी, शिव बहादुर यादव, सुरेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।