गरबा व डांडिया का लोगों ने उठाया लुत्फ
शक्तिनगर (सोनभद्र): सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के कालोनी परिसर स्थित महिलाओं की स्वयंसेवी सं
शक्तिनगर (सोनभद्र): सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के कालोनी परिसर स्थित महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था वनिता समाज द्वारा दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया।
वनिता समाज भवन में आयोजित उत्सव के प्रारंभ में श्री गणेश भगवान की पूजा कर मां दुर्गा एवं लक्ष्मी की आराधना की गई। मुख्य अतिथि वनिता समाज की अध्यक्ष सोमा चौधरी, उपाध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। स्वामी मैती एवं बनानी गुप्ता ने मां अंबे की स्तुति प्रस्तुत की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। सदस्याओं ने गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। सदस्याओं के लिए रोचक गेम एवं तंबोला का भी आयोजन किया गया। आयोजन में सदस्याओं की प्रस्तुति के आधार पर सुंदर परिधान के लिए मीतू वर्मा, गरबा नृत्य के लिए अनिता जोशी एवं डाडिया नृत्य के लिए रितु आहूजा को चयनित किया गया। वनिता समाज की सचिव मंजूला सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सीमा सिंह ने किया। इस अवसर पर समाज कल्याण समिति की सलाहकार रूमा दत्ता, स्कूल सलाहकार रीता दास, बाल भवन सलाहकार रंजना मुखोपाध्याय, वरिष्ठ सदस्य मधु चतुर्वेदी एवं अनुराधा सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।