विजय पर भाजपा ने मनाया जश्न
सोनभद्र : हरियाणा व महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में मिली सफलता पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार
सोनभद्र : हरियाणा व महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में मिली सफलता पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के बढ़ौली चौक पर मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान कई स्थानों पर पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया गया।
जिलाध्यक्ष भूपेष चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा की लहर है। दो राज्यों में मिली सफलता के बाद से सभी राजनीतिक दलों को बैकफुट पर लाने के लिए काफी है। कहा कि पार्टी का अगला मिशन बिहार, झारखंड व कश्मीर है। यहां पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता भारी जीत दर्ज करेंगे। जिलाध्यक्ष ने 2017 में प्रदेश में होने वाले विस चुनाव में भी जीत दर्ज करने की बात कही। पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता अजीत चौबे ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। अब देश की जनता यह बात समझ गई है कि कौन विकास करेगा और कौन सिर्फ भय दिखाकर कर सत्ता पर काबिज रहना चाहता है।
इस मौके पर आलोक सिंह, बिंदू, अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, यादवेंद्र द्विवेदी, संतोष शुक्ल, संजय जायसवाल, अजय मिश्र, सुरेश शुक्ल, गौरव शुक्ल, रजनीश रघुवंशी, मनीष आदि रहे।