संघर्ष के लिए विस्थापितों ने बनाया संगठन
शक्तिनगर (सोनभद्र) : खड़िया बाजार स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार की सुबह परियोजनाओं के विस्थापितों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना प्रभावित संरक्षक समिति का गठन कर विस्थापितों के हक की लड़ाई लड़ने की आवाज बुलंद की गई।
नव निर्मित समिति के महामंत्री विनय पाठक ने आरोप लगाया कि सिंगरौली क्षेत्र के परियोजनाओं के विस्थापितों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुआवजा, पट्टा आदि की समस्याओं का जहां आज तक निवारण नहीं किया गया वहीं नौकरी की जाएज हक रखने वालों को भी समायोजित नहीं किया जा रहा है। गांवों में अभी भी शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी की गंभीर समस्या विद्यमान है। विस्थापितों का जमीन ले लिया गया, उनके लड़के आज बेरोजगार घूम रहे हैं। नौकरी देने के नाम पर उनके साथ बार-बार छलावा किया जा रहा है। उन्होंनें कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विस्थापितों के हितों की लड़ाई संगठन द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाएगी।
इस अवसर पर शालिक चंद वर्मा, नरेन्द्र चौबे, अनिल कुमार, श्याम वर्मा, अरविंद यादव, लाल बहादुर पटेल, अनवर अली, राजेन्द्र भारती, शम्भू वर्मा, धोनी पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।