ठेका श्रमिकों की नियमितीकरण को करेंगे संघर्ष
ओबरा (सोनभद्र) : देशभर में घरों तक बिजली पहुंचाकर रोशन करने में लगे ठेका मजदूरों को नियमितीकरण में हम सभी एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश उपमहामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस पर श्रमिकों को संबोधित करते हुए कही।
इसके पूर्व संस्थापक दन्तोपंत ठेगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष व भारतीय विद्युत मजदूर संघ के कार्य समिति सदस्य धुरंधर शर्मा, संचालन मृणाल पाल ने किया। राष्ट्र हित का रखेंगे ख्याल, काम का लेंगे पूरे दाम.आदि नारे भी लगे। धुरंधर ने श्रमिकों का ध्यान दिलाया कि हमारे संगठन का प्रमुख उद्देश्य ही राष्ट्र हित है। बिजली कर्मियों की संख्या में कमी के चलते बिजली उत्पादन पर असर पड़ रहा है। तत्काल 35 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग उठी। उपमंत्री अंबुज सिंह ने कहा कि आवास के आवंटन में अनदेखी की जा रही है, जिस पर सीजीएम जरूरी कार्रवाई करें। प्रह्लंाद शर्मा, गौरी शंकर मंडल, देवता दिन दुबे, बलवंत राय, श्रीकांत गुप्त, अजित कुमार, मुमताज, श्याम गुप्त, दिनेश चौरसिया ने विचार रखा।