Move to Jagran APP

केक काटा, मरीजों को फल बांटे और किया पौधरोपण

सीतापुर: सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के 76वें जन्मदिन पर जिले भर में समाजवादी पार्टी के पदाधिका

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 09:47 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 09:47 PM (IST)
केक काटा, मरीजों को फल बांटे और किया पौधरोपण

सीतापुर:

loksabha election banner

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के 76वें जन्मदिन पर जिले भर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिला स्तर से ब्लॉक स्तर तक पार्टी कार्यालयों पर पदाधिकारियों ने सपा की नीतियों पर चर्चा करते हुए एक दूसरे को बधाई दी तथा मिठाई का वितरण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को फल वितरण व पौधरोपण किया।

सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने केक काटी पार्टी कार्यकर्ताओं को केक व मिठाई का वितरण किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से समाजवादी पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। पार्टी पदाधिकारी बाद में जिला अस्पताल व महिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों को फलों का वितरण तथा पौध रोपण किया। इस मौके पर नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल, अनिल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष छात्रपाल यादव, जिला महासचिव चित्रकेश यादव, जिला प्रवक्ता अमर ज्योति शुक्ल, संजीव गुप्ता, संतराम यादव, वशीर अहमद, नगर अध्यक्ष छात्र सभा अशद अराफात, मसूद आलम, शिव प्रसाद यादव, मोहम्मद शकील, प्रदीप यादव, बब्लू खां, शंकर यादव, मुकेश कुमार, छोटू, अनत जुबेर, आमिर अराफात, अरशद खान, ताहिर, मास्टर नियाजुद्दीन सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

महमूदाबाद: समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, महिला चिकित्सालय सहित निजी चिकित्सालयों में मरीजों को फल बाटे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल (विक्की), व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अखिलेश गुप्त, व्यापार मण्डल अध्यक्ष कुवंर रस्तोगी, शरद मिश्र, सुबोध यादव, रामसागर वर्मा, राजेन्द्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

रामपुर मथुरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता के प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता ने मरीजों को फलों का वितरण किया। इस मौके पर मनोज कुमार, ज्ञानू तिवारी, अनिल मिश्रा, पलटूराम, बब्बू सिंह, केशव राम अवस्थी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कमलापुर: सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फलों का वितरण किया गया। इस मौके पर ¨रकू मिश्रा, राम सिंह यादव, राम कुमार कश्यप, कमलेश पाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बिसवां: क्षेत्र के सेठ जयदयाल मांटेसरी स्कूल एवं सेठ जयदयाल इंटर कॉलेज बिसवां के प्रबंधक एवं वरिष्ठ नेता महेश चंद्र मेहरोत्रा ने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी ने मिलकर केक काटी केक पार्टी पदाधिकारियों व बच्चों में वितरित की। इस मौके पर उमेश अवस्थी, अवधेश यादव, दीपेंद्र वर्मा, सुभाष वर्मा, विवेक सिन्हा, मीना तिवारी, संध्या गुप्ता, शमीम बेगम, शीबा, सुबा, निकहत सहित अन्य शिक्षक व सपा नेता उपस्थित थे।

मिश्रिख: मुलायम सिंह के जन्म दिवस पर कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फलों का वितरण किया तथा विकलांगों को ट्राइसाइकिल बांटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.