सरकार कर्मचारी हित की कर रही अनदेखी
सीतापुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को विकास भवन सभागार
सीतापुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संगठन पदाधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर परिषद नेताओं ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की और कर्मचारियों को संघर्ष के लिए तैयार रहने का अह्वाहन किया।
अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र व विशिष्ट अतिथि सीडीओ डॉ. अर¨वद कुमार चौरसिया ने सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय आगे रहते हैं। कोई भी कर्मचारी किसी भी समस्या के लिए उनसे कभी भी मुलाकात कर सकता है। उन्होंने कर्मचारी नेताओं को अधिवेशन की सफलता के लिए बधाई भी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को पूरी तरह से अनदेखा कर रही है। प्रदेश सरकार अपने सौ दिनों की सफलता का बढ़-चढ़कर बखान करने में जुटी है, लेकिन सरकार को विचार करना चाहिए कि कर्मचारी ही शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करता है। सरकार की सफलता में कर्मचारी के सहयोग को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण सहजता से नहीं होता, इसे वह भली भांति जानते हैं, इसलिए कर्मियों को एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। इस दौरान विकास भवन कर्मचारी महासंघ के मंत्री नागेंद्र मिश्र, अवधेश मिश्र, शिव सागर शुक्ल, मनोज राय, विनय ¨सह, आनंद ¨सह, महेंद्र प्रकाश मिश्र व पंकज कुमार ने भी अधिवेशन को संबोधित किया। इन लोगों ने अपनी समस्याएं भी संगठन पदाधिकारियों के सामने रखीं। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से विकास भवन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आलोक मिश्र व डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरके मिश्र द्वारा किया गया। इस वक्त संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्र भी मौजूद रहे।