प्लाई वुड फैक्ट्री में आग से नुकसान
सीतापुर : तंबौर थाना क्षेत्र में स्थित एक प्लाई वुड फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे लाख
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 10:23 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 10:23 PM (IST)
सीतापुर : तंबौर थाना क्षेत्र में स्थित एक प्लाई वुड फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। लहरपुर ब्लॉक प्रमुख अनुपम वर्मा की तंबौर में प्लाई वुड फैक्ट्री है। शाम को अचानक प्लाई वुड फैक्ट्री में आग लग गयी। आग लगते ही कर्मचारी बाहर खड़े हुए। आग बड़ी तेज गति से फैली। इससे प्लाई वुड फैक्ट्री में रखा प्लाई का सामान, प्लाई पत्ता समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल दस्ते ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसकी पहचान नहीं हो पाई। प्लाई वुड फैक्ट्री को आग से पांच लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें