शतचंडी महायज्ञ का समापन
सीतापुर : क्षेत्र के ग्राम कटियारा में मां भगवती यज्ञ समिति द्वारा चल रही शतचंडी महायज्ञ का विविध का
सीतापुर : क्षेत्र के ग्राम कटियारा में मां भगवती यज्ञ समिति द्वारा चल रही शतचंडी महायज्ञ का विविध कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन हवन, पूजन, कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मां भगवती व बजरंग बली की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। स्वामी हरिहरानंद महराज व यज्ञाचार्य राम अवतार दीक्षित के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान नियमित कथा व्यास द्वारा प्रवचन किया गया। रात में वृंदावन की रासलीला पार्टी के कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया। लवकुश कुमार बाजपेई, संतोष कुमारी, कपिल वर्मा, रामासरे, सुनील गिरि, राधेश्याम, उदयभान ¨सह, राम कुमार यादव, कल्लू जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।