मर्यादा पालन का संदेश देती श्रीराम कथा
सीतापुर : प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता है। श्रीराम कथा सभी को मर्या
सीतापुर : प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता है। श्रीराम कथा सभी को मर्यादाओं का पालन करने एवं उसके अनुसार जीवन यापन करने का संदेश देती हैं। यह बात मुहल्ला भूलनपुर स्थित माता गौरी देवी मंदिर में श्रीराम कथा के प्रथम दिन अयोध्या धाम के व्यास संत सालिक राम महराज ने कही।
उन्होंने कहा कि राम कथा श्रवण करने के उपरांत यदि इसकी एक चौपाई के अनुसार जीवन जिया जाए, तो जीव का जीवन धन्य हो जाएगा तथा उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग स्वयं प्रशस्त होना प्रारंभ हो जाएगा। इससे पहले महिलाओं द्वारा गौरी देवी मंदिर से नया बाजार हनुमान मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई, जिसका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र प्रबंधक अवधेश मिश्र व मंदिर प्रमुख सेवक आदित्य जायसवाल ने बताया कि श्री राम कथा प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से एक बजे तक तथा सायंकाल आठ बजे से 11 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रवण कराई जाएगी। इस अवसर पर सोमेंद्र तिवारी, बृजेश मिश्र, दिनेश मिश्र, आलोक बाजपेयी, विवेक बाजपेयी, अर¨वद मिश्र, विपिन जायसवाल, विनय अवस्थी, लक्ष्मी अवस्थी, शिखा तिवारी, अनामिका तिवारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।