खिली धूप ने दूर की ठंड, जमकर हुई मौजमस्ती
सीतापुर : सोमवार को निकली तेज धूप ने लोगों को ठंड का अहसास नहीं होने दिया। खिली धूप के चलते गली, म
सीतापुर : सोमवार को निकली तेज धूप ने लोगों को ठंड का अहसास नहीं होने दिया। खिली धूप के चलते गली, मोहल्लों, चौराहों, बाजारों व पार्कों में रौनक नजर आई। पार्कों में सुबह से ही बुजुर्ग धूप का आनंद लेते नजर आये। कोहरा न होने से सड़क व रेल यातायात में भी सुधार देखा गया। धूप ने लोगों को जमकर मस्ती करने का मौका और ठंड व गलन से राहत दी है।
खुले मौसम में बाजारों में भी चहल-पहल नजर आई। ग्राहकों की भीड़ देखकर व्यापारी भी प्रसन्न नजर आये। महिलाओं ने घरों की छत पर बैठ कर धूप का आनंद लिया। कड़ाके की ठंड से आलू, सरसों आदि फसलें प्रभावित होने लगी थीं। आलू की फसल में मुर्रा, झुलसा रोग लगने की स्थितियां बनने लगीं थीं। कड़ाके की ठंड से सब्जी की फसलों की हरियाली खत्म होने लगी थी। लेकिन गलन भरी ठंड गेहूं की फसल में वरदान साबित हुई है।
इनसेट -
यह रहा मौसम का हाल
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आद्रता अर्थात मौसम में नमी का प्रतिशत 45 दर्ज किया गया। दिन में किलोमीटर 18 प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी व उत्तरी-पूर्वी दिशा से हवा चलती रही।