विधायक जी का रिपोर्ट कार्ड
विधान सभा क्षेत्र-हरगांव वादे-- - शाहपुर-रूकनापुर झील पर रपटा पुल का निर्माण कराना। - रा
विधान सभा क्षेत्र-हरगांव
वादे--
- शाहपुर-रूकनापुर झील पर रपटा पुल का निर्माण कराना।
- राजकीय कन्या डिग्री व राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना।
- हरगांव में पौराणिक सूर्यकुंड तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित कराना।
- ¨सचाई के संसाधनों को दुरुस्त कराना।
- सलारपुर-तकिया सुल्तानपुर में गोबरईया नदी पर पुल का निर्माण कराना।
उपलब्धियां
- उलज्जापुर में विद्युत उप केंद्र की स्थापना।
- कई निर्धन परिवारों को उपचार के लिए अपनी निधि से मदद की।
- नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरलॉ¨कग व सीसी सड़कों का निर्माण कराया।
- विधानसभा क्षेत्र में 20 ग्रामों का विद्युतीकरण कराया है।
- तीन चठिया-ममताजपुर, झरिया-कुसमी, झत्थुरी-रौना, मल्ला-चंदरा नाला का निर्माण हुआ।
- एक सैकड़ा पुराने इंडिया मार्का हैंडपंपों को रिबोर कराया है।
हकीकत
- सीएचसी व पीएचसी में महिला चिकित्सकों की उपस्थिति का अभाव।
- चिकित्सालय में एक्स-रे मशीन खराब।
- सुर्जीपारा मार्ग पर गंदे नाले की पुलिया नहीं बन सकी।
- रीछिन, बेहड़ पातु, सलारपुर, सेलूमऊ के राजकीय नलकुप नहीं सुधरे।
- क्षेत्र में उच्च एवं व्यवसायिक शिक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
- बालिकाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज भी नहीं है।
- दतेली मार्ग से बाक्सोहिया मार्ग बदहाल है।
- दतेली मार्ग से कबीरपुर मार्ग बदहाल है।
- हरगांव से परसेहरा माल मार्ग से अर्मी बेहड़ा मार्ग बदहाल है।
- लहरपुर मार्ग से रिक्सा वाया कटियार मार्ग बदहाल।
- लहरपुर से लखीमपुर खीरी मार्ग खराब।
- लहरपुर भदफर मार्ग बदहाल है।
- क्षेत्र के दो सैकड़ा से अधिक गांवों में विद्युतीकरण भी नहीं है।
बोले विधायक
हमारे दल की सरकार नहीं होने पर भी मैंने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में पूरे क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराए हैं। थाने स्तर पर अग्निशमन केंद्र और बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग डिग्री कॉलेज की स्थापना कराने का कार्य अभी बाकी है।
- रामहेत भारती, विधायक-विस हरगांव