करंट से दुल्हन की बहन झुलसी
कमलापुर (सीतापुर) : थाना क्षेत्र के रेवरी ग्राम में शादी समारोह में दुल्हन की बहन करंट लगने से झुल
कमलापुर (सीतापुर) : थाना क्षेत्र के रेवरी ग्राम में शादी समारोह में दुल्हन की बहन करंट लगने से झुलस गई। इस घटना से कन्या व वर पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। रेवरी निवासी गोपाल नारायन की पुत्री योगेश्वरी की बारात रविवार रात को सुशील पुत्र राजकुमार ग्राम उबरी से आई हुई थी। द्वारचार व अन्य रश्मों के बाद फेरों के समय दुल्हन योगेश्वरी की बहन कुंती का हाथ बिजली के नंगे तारों से छू गया। जिससे युवती बुरी तरह से झुलस गई। करंट लगने की घटना से बाराती व घराती पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। घायल कुंती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। युवती की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।