किसान मेले में अन्नदाता का सम्मान
सीतापुर : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और ग्राम पंचायत घर का तारा के आपसी सहयोग स
सीतापुर : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और ग्राम पंचायत घर का तारा के आपसी सहयोग से गुरुवार को मजरा महजिद में किसान मेला व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद बतौर मुख्य अतिथि डीएम अमृत त्रिपाठी ने किसानों को कृषि क्षेत्र की विभिन्न जानकारियां दी और सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
जिला उद्यान अधिकारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मेले में ग्राम पंचायत के आसपास अन्य ग्रामों के किसान भी मौजूद रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी र¨वद्र कुमार ने भी किसानों को कृषि क्षेत्र की नई-नई जानकारियां दीं। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने भी औद्यानिक फसलों के बावत किसानों को विस्तार से जानकारी दी और उन्हें कम लागत व कम समय और कम मेहनत में बेहतर उत्पादन वाली फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने पांच प्रगतिशील किसानों को केचुआ खाद की किट प्रदान की। साथ ही किसान सीमा मोहन, सुधा पांडेय, कमलेश ¨सह, शालिग राम गौड़, संतोष कुमार मौर्य, योगेश कुमार कौशिक, कमलेश कुमार वर्मा, अरुण कुमार कपूर, विनय कुमार शुक्ला को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. डीएस श्रीवास्तव ने भी किसानों को संबोधित किया।