Move to Jagran APP

भाजपा सत्ता में आई तो होगा गुंडाराज का खात्मा

सीतापुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा के सत्ता में

By Edited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 11:33 PM (IST)
भाजपा सत्ता में आई तो होगा गुंडाराज का खात्मा

सीतापुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार व गुंडाराज समाप्त कर प्रदेश का तेजी से विकास किया जाएगा। शाही रविवार को बिसवां, सेवता और लहरपुर विधान सभा क्षेत्रों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन पार्टी का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसे सभी पार्टी कार्यकर्ता मिल जुलकर सफल बनाए। तभी पार्टी का मिशन 2017 सफल होगा। शाही ने कहा कि बूथ जीत कर ही हम विधान सभा चुनाव में जीत हासिल कर सकते हैं। शाही ने कहा कि सपा राज्य में भ्रष्टाचार, गुंडाराज व्याप्त है। वहीं बसपा मूर्तियों की सरकार है। शाही ने कहा कि धान के क्रय केंद्र शुरू नहीं हुए, किसान अपना धान सस्ते रेट पर बेच रहा है। गन्ना मिले शुरू न होने से किसान अपना गन्ना औने-पौने दाम पर बेचने को विवश है। अधिकारी कार्यालयों में बिना पैसा लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए। जिससे उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सके। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, जिला प्रभारी मान ¨सह, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, आनंद दीक्षित, राहुल जायसवाल, सलिल सेठ, पूर्व विधायक अजीत मेहरोत्रा, पूर्व एमएलसी राकेश ¨सह, पालिकाध्यक्ष सीमा राजू जैन, महेंद्र ¨सह, डॉ. आरपी वर्मा, नीलम वर्मा, केके रस्तोगी, जीतू ¨सह, राजकिशोर मिश्रा, राधेश्याम, ऋतुराज ¨सह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.