जन सुविधा केंद्र की सेवाएं बाधित
सीतापुर : तकनीकी मरम्मत कार्य के कारण इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जन सुविधा केंद्र की सेवाएं बाधित
By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 01:50 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 01:50 AM (IST)
सीतापुर : तकनीकी मरम्मत कार्य के कारण इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जन सुविधा केंद्र की सेवाएं बाधित चल रही हैं। जिससे आवेदकों को न तो आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र मुहैया हो पा रहे हैं और न ही वह इन प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर पा रहे हैं। अपर जिलाधिकारी सर्वेश दीक्षित ने बताया कि जन सुविधा केंद्र में सर्वर खराब होने से बीते दिन गुरुवार से सेवाएं बाधित हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम तक सर्वर दुरुस्त हो जाएगा, इसके बाद जन सुविधा केंद्र में फिर से सुचारु रूप से विभिन्न सेवाओं का संचालन किया जा सकेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें