भारतीय संस्कृति को संरक्षित करें
सीतापुर : पंचायती धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में संतों की उपस्थिति में पुरान
सीतापुर : पंचायती धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में संतों की उपस्थिति में पुराने संघ कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने आरएसएस को भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार की आवश्यक कड़ी बताते हुए पुराने स्वयंसेवकों के कर्तव्यपरायणता व त्याग का स्मरण किया। नए स्वयंसेवकों को पुराने स्वयंसेवकों से मानवता, भारतीयता व संघ के प्रति समर्पण, कार्यशीलता सीखने को प्रेरित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. स्वामी दयाल ने सभी स्वयंसेवकों से आपस में जुड़े रहने एवं एकजुटता बनाए रखने के लिए जोश भरा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता देश का सच्चा सिपाही है। हरगांव क्षेत्र के पूर्व प्रचारक अजय वर्मा ने संचालन किया। समरादित्य, मुरलीधर मिश्र, मुनुवा ¨सह, राजेश, सुनीत आदि पूर्व प्रचारकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर जिलों के सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए। सम्मेलन की स्वामी विद्यानंद, महंत संतोष दास, स्वामी प्रकाशानंद, फलाहारी बाबा, स्वामी संतदास आदि ने शोभा बढ़ाई।