तहसील मुख्यालय पर खराब पड़े हैंडपंप
सीतापुर : नगर पालिका क्षेत्र में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। दर्जनों इंडिया मार्का नल खराब हो
सीतापुर : नगर पालिका क्षेत्र में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। दर्जनों इंडिया मार्का नल खराब होने से शुद्ध पानी तक की दरकार है। लेकिन तहसील मुख्यालय होने के बाद भी जिम्मेदार समस्या का निराकरण नहीं कर पा रहे। लोग पेयजल समस्या से प्रभावित हैं।
बड़ी संख्या में खराब नल बनने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अनेक रिबोर कराने लायक हैं। क्योंकि जो पानी दे रहे हैं वह दूषित व पीला आ रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप एक माह से अधिक समय से खराब है। उप जिलाधिकारी कार्यालय की कैंटीन के सामने नल पीला पानी दे रहा है। जबकि एक नल बंद पड़ा है। तहसील व थाने में प्रतिदिन हजारों लोग अपने अपने काम से आते हैं। परंतु लोगों को पीने के पानी के लिए होटलों पर दौड़ लगानी पड़ती है।
अजय, वेदप्रकाश, जयप्रकाश, रामबक्श ¨सह ने बताया कि तहसील में आए लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार शिकायत की गई है परंतु खंड विकास अधिकारी कार्यालय ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकारियों के कार्यालय परिसर तक के नल नहीं बन पा रहे। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि इतनी अवधि से नल क्यों खराब हैं और बने क्यों नहीं, इसके लिए संबंधित लोगों से जवाब मांगा जाएगा। नल ठीक कराए जाएंगे।