राष्ट्रीय प्रतियोगिता को चयनित हुआ अश्वनी का मॉडल
सरैयां (सीतापुर) : भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान एवं
सरैयां (सीतापुर) : भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी (इंस्पायर अवार्ड) के लिए क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सरैयां राजा साहब के एक छात्र को राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया है। इंस्पायर अवार्ड के लिए कॉलेज में कक्षा दस के छात्र अश्वनी कुमार को उसके द्वारा बनाये गये मॉडल सौर उर्जा सयंत्र नवीनता उपयोग व प्रस्तुतीकरण के लिए चयनित किया गया है।विकास खंड पहला के गांव सरैयां राजा साहब निवासी मोतीलाल के पुत्र अश्वनी कुमार की विज्ञान में रुचि को देखते हुए चाचा हीरालाल व विद्यालय के गणित अध्यापक रामेंद्र श्रीवास्तव ने अपने निर्देशन मे विज्ञान के मॉडल बनवाये। अश्वनी कुमार ने अपने माडल सौर उर्जा सयंत्र नवीनता उपयोग व प्रस्तुतीकरण को बीती पांच अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में शामिल किया। जहां उसे तृतीय स्थान हासिल हुआ। उसके मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित किया था। इस प्रतियोगिता में इसी विद्यालय की छात्रा शायबा बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
राज्य स्तर प्रतियोगिता में बीती 27 व 28 अगस्त को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर प्रदेश भर से 1058 छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। जिसमें से 81 मॉडल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। जिस पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू ¨सह, विज्ञान अध्यापक अवनीश कुमार, कला अध्यापक रामकिशोर सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विज्ञान अध्यापक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर विजयी होने पर डेढ़ लाख रुपये व जापान जाने का मौका मिलेगा।