ट्राली फुंकने से तीन सौ गांवों की आपूर्ति ठप
रेउसा (सीतापुर) : क्षेत्र में बंभनावा पावर हाउस में बिजली आपूर्ति करने वाली ट्राली फुंकने से लगभग ती
रेउसा (सीतापुर) : क्षेत्र में बंभनावा पावर हाउस में बिजली आपूर्ति करने वाली ट्राली फुंकने से लगभग तीन सौ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे क्षेत्र में हाहाकार मचा है। हाल में ही ट्राली फुंकने से दस दिन तक आपूर्ति बाधित रही थी। पांच दिन बाद पुन: ट्राली फुंकने से आपूर्ति ठप हो गयी है।
बंभनावा पावर हाउस में बिजली आपूर्ति करने वाली ट्राली पांच दिन पहले ही ठीक हुई थी। ट्राली ठीक होने में दस दिन लगे थे। इस दौरान आपूर्ति ठप रहने से काफी समस्या हुई। काफी प्रयास के बाद ट्राली बनी कि फिर से खराब हो गई। इससे रेउसा कस्बा, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लाक व अन्य कार्यालय तथा सैकड़ों गांव प्रभावित हुए। अवर अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्राली फुंक गई है। संबंधित कंपनी व विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। शीघ्र ही इसकी मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।