बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग
सीतापुर : गुरुवार को तेज गति से चलने वाली पछुआ हवा और आसमान में छाई धुंध ने लोगों को एक बार फिर कांप
सीतापुर : गुरुवार को तेज गति से चलने वाली पछुआ हवा और आसमान में छाई धुंध ने लोगों को एक बार फिर कांपने पर विवश कर दिया। दिन की शुरूआत ठिठुरन भरी होने से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई। तेज ठंडी हवा ने लोगों के बदन में सिहरन भर दी। दोपहर को निकली हल्की धूप भी सर्दी के प्रकोप को कम न कर सकी। गुरुवार को मौसम के मिजाज में बेहद तल्खी रही। गिरता पारा, घना कोहरा और बढ़ती आद्रता व हवाओं की गति से गलन बढ़ गई, जिससे लोग ठिठुरने को विवश हुए।
बर्फीली हवा ने पूरा दिन लोगों को परेशान रखा। घरों के अंदर दुबके लोग भी सर्दी का अहसास करते नजर आ रहे हैं। दोपहर को धुंध को चीर कर धरती सूर्यदेव की कुछ किरणें जरूर पड़ी। लेकिन इस पर भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। बच्चों को ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश होना पड़ा। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे ²श्यता 2.99 किलोमीटर और आद्रता अर्थात मौसम में नमी का प्रतिशत 67 रिकार्ड किया गया। ड्यू प्वाइंट अर्थात ओस गिरने का मानक 48 दर्ज किया गया। दिन में 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से हवा चलती रही।