आइजी कानून व्यवस्था के निर्देश पर चला चे¨कग अभियान
सीतापुर: आइजी कानून व्यवस्था ए. सतीश गणेश के निर्देश पर बुधवार को पूरे जिले में वाहन चे¨कग अभियान च
सीतापुर: आइजी कानून व्यवस्था ए. सतीश गणेश के निर्देश पर बुधवार को पूरे जिले में वाहन चे¨कग अभियान चलाया गया। अभियान में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में समस्त थानाध्यक्षों ने सघन चे¨कग की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में वाहनों का चालान कर समन शुल्क वसूला गया।
शहर कोतवाली इलाके में पुलिस ने नैपालापुर चौराहे, बिजवार मोड़, रोडवेज व लालबाग चौराहे पर चे¨कग की। यहां 62 वाहनों का चालान कर 81 सौ रुपये का समन शुल्क वसूला। रामकोट थाना क्षेत्र में नवीन चौक पर सीओ सिटी आरएन ¨सह व एसओ रामकोट केके मिश्रा ने पुलिस बल के साथ चे¨कग अभियान चलाया। अभियान में 60 वाहनों का चालान कर 12500 रुपये समन शुल्क वसूला गया। सिधौली संवादसूत्र के अनुसार वाहन चे¨कग में सिधौली में 50, चार हजार समन शुल्क, कमलापुर में पांच चालान, रामपुर कलां में 37, 37 सौ रुपये समन शुल्क अटरिया में 15 चालान व आठ वाहनों से 19 सौ रुपये समन शुल्क वसूला गया।