मंडलायुक्त ने उपायुक्त मनरेगा को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
सीतापुर: मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को जनपद में आकर कलेक्ट्रेटसभागार में विभिन्न योज
सीतापुर: मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को जनपद में आकर कलेक्ट्रेटसभागार में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की छह घंटे तक गहन समीक्षा की। कई विभागों के अधिकारियों को फटकारते हुए कार्यशैली सुधारने हिदायत दी वहीं उपायुक्त (श्रमएवं रोजगार)मनरेगा की प्रगति बेहद कम होने परप्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसी तरह डीआरडीए के पीडी औरडीपीआरओ को चेतावनी जारी की है। इस बैठक से सहायक श्रमायुक्त गायब रहे।
मंडलायुक्त ने विकास कार्यों के एक-एक¨बदु पर संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब किया। मनरेगा की प्रगति खराब मिली। इस पर उपायुक्त मनरेगा कुमुलेंद्र कलाकर ¨सह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं। इंदिरा आवासों के कार्य गति धीमी मिली है। मंडलायुक्त ने डीआरडीएके पीडी केके ¨सह और स्वच्छ शौचालय की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर कर डीपीआरओ रवींद्र राय को चेतावनी दी है। इसी क्रम में उन्होंनेकब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल निर्माण की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस केपरियोजना प्रबंधक एसपी मिश्रा और कौशल विकास कार्यक्रम में लापरवाही पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। मंडलायुक्त ने 500 आबादीवाली बसावटों के संपर्क मार्गों के निर्माण की समीक्षा की। देखा कि 140गांवोंके लक्ष्य के सापेक्ष 125गांवोंके संपर्क मार्ग पूर्ण कर लिए गए हैं। इसके बाद मंडलायुक्त ने कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा की। व्यापार कर, परिवाहन, मनोरंजनकर और आबकारी विभाग की वसूली काफी कम होने पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बकाया वसूली कर ं,अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीएम लालबिहारी, एसपी राजेश कृष्ण, संयुक्त विकास आयुक्त पीके श्रीवास्तव, सीडीओ केदारनाथ ¨सह, एडीएम सर्वेश दीक्षित के साथ ही सभी एसडीएम,तहसीलदारऔर विभागीय अधिकारी मौजूद थे। इनसेट-कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट केसंयुक्त कार्यालय सहित कई अनुभागों का निरीक्षण किया। इसमें न्याय सहायक,स्थापना लिपिक, बिललिपिक आदिकाउंटरों पर जाकर कार्यों कीजानकारी ली। शस्त्रअभिलेख कक्ष में संबंधित कईअभिलेखों को देखा और लिपिक से पूछा कि कितने लाइसेंस कम्प्यूटर मेंफीड हो गये हैं। जनपद में कुलकितने शस्त्र लाइसेंस हैं,कोर्ट के आदेश से कितने असलहा जमा हैं।