सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बढ़ाई गश्त
सीतापुर: दीपावली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई कसर बाकी
सीतापुर: दीपावली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों देर रात तक अलग अलग थाना क्षेत्रों में गश्त की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सभी थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। एसपी ने जिले की सीमाओं पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण द्वारा दीपावली पर्व के दौरान होने वाली चोरी व लूट की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए अधीनस्थों को अपने अपने क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने व पिकेट ड्यूटी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए है। इन निर्देशों के चलते जहां पुलिस कर्मियों द्वारा रात-रात भर गश्त की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण, एएसपी उत्तरी हरदयाल सिंह व एएसपी दक्षिणी जगदीप सिंह भी देर रात तक क्षेत्र में गश्त कर रहे है। मंगलवार की रात एसपी ने लखीमपुर सीमा से जुड़े लहरपुर, तालगांव थाना क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रात में लगने वाली पिकेट ड्यूटी भी चेक की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद पाई गई। वहीं बुधवार को प्रात: दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक पूरे जिले में वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया। सीतापुर शहर में पुलिस लाइन चौराहे पर टीएसआइ बलराम मिश्र ने पंद्रह वाहनों का चालान किया। कोतवाली पुलिस ने लालबाग चौराहे पर 20 वाहनों का चालान कर तीन वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर वाहनों का चालान किया गया।