फांसी पर लटका मिला महिला का शव
पिसावा, (सीतापुर): थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकता मिला। घटना की स
पिसावा, (सीतापुर): थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिसावां थाना क्षेत्र के खोजेपुर गाव के विजय की 28 वर्षीय पत्नी रेखा देवी का शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी गांव के लोगों द्वारा मायके पक्ष में महोली क्षेत्र के बेहड़ा गाव के के परसुराम पुत्र छेदा को सूचना की। मायके पक्ष के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनका दामाद विजय दो दिन पूर्व अपने ससुराल आया हुआ था, जिसके बाद से वह यहीं रुका हुआ था। जबकि घर पर मृतका व ससुराल के अन्य लोग थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद विवाहिता को उसके ससुर श्याम सुन्दर, सास रामगुनी, देवर जयशकर तथा धीरज ने मारकर फांसी पर लटका दिया। जिसकी सूचना थाने पर दी गई। थानाध्यक्ष सर्वेन्द्र नाथ यादव ने बताया कि सूचना मिली है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा जाएगा, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।