घर लौट रही बालिका से दुराचार का प्रयास
खैराबाद, (सीतापुर): थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही दो सगी बहनों को एक युवक ने रोक लिया। इस दौरान एक बालिका भाग निकली, जबकि दूसरे को युवक ने पकड़कर खेत में खींच लिया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाए जाने आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर दो सगी बहनें विद्यालय से अपने घरों को लौट रहीं थी। रास्ते में गांव के ही विद्याराम ने बालिकाओं को रोक लिया और बदसलूकी शुरू कर दी। इस दौरान एक बालिका मौके से भाग निकली, जबकि दूसरे को युवक ने पकड़ कर खेत में खींच लिया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाए जाने पर युवक उसे जाने से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। घर पहुंची बालिका ने मामले की जानकारी पाकर परिवार को दी। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बालिका का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।