ईष्र्या और प्रतिशोध ने समाज को कमजोर किया
सीतापुर: आज हम भौतिक एवं आर्थिक दृष्टि से कुछ संपन्न अवश्य हुए है। लेकिन समरसता और भाईचारा की भावना से कमजोर हो गए हैं। यह बात जन अधिकार मंच के तत्वावधान में जन अधिकार संदेश यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे आइपी कुशवाहा ने स्थानीय वैंक्वेट हाल में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ईष्र्या एवं प्रतिशोध की वृत्ति ने सामाजिक ताने बाने को कमजोर किया हैं। राष्ट्रहित एवं लोक कल्याण छल और कुटिलता के भेंट चढ़ रहें है। इसलिए बहुत जरुरी है कि हम अपने अधिकारों को जाने और ऐसे कुचक्र रचने वाले लोगो से दूर रहें। वही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर कटाक्ष करते हुए बसपा से दूर रहने की बात जनसभा में मौजूद लोगो से कहीं। जन अधिकार मंच के प्रदेश प्रभारी गोपाल सिंह कुशवाहा, वासुदेव मौर्य, राधेश्याम मौर्य, प्रहलाद मौर्य ने भी जन मानस को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया।
जन अधिकार संदेश यात्रा शुक्रवार को जनपद हरदोई के रास्ते से जिले की सीमा में प्रवेश किया। जिसका जगह जगह स्वागत किया गया। जन संदेश रथ यात्रा का नैमिषारण्य व मिश्रिख में लोकनाथ मौर्य, रमाकांत मौर्य, महेश मौर्य के द्वारा स्वागत किया गया। जहां से यात्रा सिधौली पहुंची। जहां ब्लाक प्रमुख संजय मौर्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद जन संदेश रथ जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। जिसका खैराबाद चुंगी चौकी पर अधिवक्ता दिनेश मौर्या, भगीरथ मौर्या, ने स्वागत किया। जिसके बाद यात्रा एक वैंक्वेट हाल पहुंची। जहां आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहें जन अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने आम जनमानस को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। जन सभा में अजय मौर्या, शिव प्रसाद मौर्या, निर्दोष मौर्या, महेश मौर्या, जगदीश कुशवाहा सहित संख्या में लोग मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर