गायब हुए लोग नवइला गांव में मिले
सिद्धार्थनगर : बांध टूटने से सतवाढी गांव के जिन 11 लोगों के गायब होने की सूचना थी। वह सभी नवइल
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 11:31 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : बांध टूटने से सतवाढी गांव के जिन 11 लोगों के गायब होने की सूचना थी। वह सभी नवइला गांव में अपने रिश्तेदार के यहां सही सलामत पाये गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर गायब हुए अरमान के परिवार के सभी ग्यारह लोगों को खोजने में तहसील प्रशासन लग गया। ग्रामीणों के सहयोग से एसडीएम प्रबुद्ध ¨सह ने गायब हुए लोगों के रिश्तेदारों से वार्ता करना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद उन्हें देर सायं पता चला कि परिवार के सभी 11 सदस्य नवइला गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां सुरक्षित हैं। प्रबुद्ध ¨सह का का दावा है कि अशोगवा-नगवा बांध के काटने से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें