परशुराम जयंती पर खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर
जागरण संवाददाता, बर्डपुर, सिद्धार्थनगर : सूबे में महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक अवकाश रद्द करने के
जागरण संवाददाता, बर्डपुर, सिद्धार्थनगर : सूबे में महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक अवकाश रद्द करने के फैसले से संबंधित शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत 28 अप्रैल शुक्रवार को परशुराम जयंती पर सभी सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।
शासन के सचिव सामान्य प्रशासन मणि प्रसाद मिश्र ने महापुरुषों के नाम पर रद्द किए गए 15 सार्वजनिक अवकाश को निबंधित अवकाश की सूची में शामिल कर दिया है। यह आदेश जारी होने के बाद पहला असर परशुराम जयंती पर पड़ेगा। पूर्व में जारी अवकाश की सूची में 28 अप्रैल को परशुराम जयंती पर राजपत्रित अवकाश था, अब सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। शासन ने कुल 15 सार्वजनिक अवकाश को निबंधित अवकाश की सूची में शामिल किया है। उनमें कर्पूरी ठाकुर जयंती 24 जनवरी, महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहा 5 अप्रैल, चेटी चंद 29 मार्च, हजरत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी का उर्स 14 अप्रैल, चंद्रशेखर जयंती 17 अप्रैल, परशुराम जयंती 28 अप्रैल, महाराणा प्रताप जयंती 9 मई, रमजान का अंतिम शुक्रवार 23 जून, विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर, अग्रसेन जयंती 21 सितंबर, बाल्मिकी जयंती 5 अक्टूबर, छठ पूजा पर्व 26 अक्टूबर, सरदार बल्लभ भाई पटेल और नरेंद्र देव जयंती 31 अक्टूबर, ईद-उल-मिलादुन्नवी 2 दिसंबर, चौधरी चरण जयंती को 23 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा।