बिना प्रतिकूल प्रविष्टि सेवा पूरी करना उपलब्धि
सिद्धार्थनगर : नौकरी में जो कोई भी आता है, उसे एक दिन सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है। तमाम विपरीत परिस्
सिद्धार्थनगर : नौकरी में जो कोई भी आता है, उसे एक दिन सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी जो कर्मचारी बिना किसी प्रतिकूल प्रविष्टि अपनी सेवा पूरी करता है, ये उसके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि की बात होती है।
उक्त बातें एसडीएम अरूण कुमार राय ने कही। शुक्रवार को तहसील सभागार में सेवानिवृत हुए लेखपाल राम नरायण के सम्मान में लेखपाल संघ द्वारा आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि राम नरायण ने 39 वर्ष की लंबी सेवा बिना किसी निलंबन व प्रतिकूल प्रविष्टि जो पूरी की है, ये दूसरे अन्य कर्मचारियों के लिए एक उदाहरण है। संबोधन में सेवानिवृत्त राम नरायण ने कहा कि यहां के अधिकारियों, स्टाफ, साथी कर्मचारी का जो सहयोग व स्नेह मिला, वह उन्हें सदैव याद रहेगा।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त लेखपाल को धार्मिक ग्रंथ, सम्मान पत्र व अन्य वस्तुएं देकर सम्मानित किया गया। संचालन अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार संतोष कुमार ¨सह, नायब वाचस्पति ¨सह, मुतीम अहमद, जग्गू लाल, गंगोत्री पाण्डेय, हरि प्रसाद श्रीवास्तव, इस्लाम, यशोदा, सतीश, राज दीप, राम पूजन, मधु, प्रीति समेत बड़ी संख्या में लेखपाल व तहसील कर्मी उपस्थित रहे।