रामनवमी को लेकर विशेष सतर्कता अपनाएगा प्रशासन
सिद्धार्थनगर : चैत्र रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन विशेष सतर्कता अपनाएगा। जिलाधिकारी सूर्यपाल के निर
सिद्धार्थनगर : चैत्र रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन विशेष सतर्कता अपनाएगा। जिलाधिकारी सूर्यपाल के निर्देशन में सुरक्षा का ब्लू ¨प्रट तैयार किया जा चुका है। ऐसे में विवादित मार्ग से जुलूस निकलने पर, दूसरे सम्प्रदाय के धार्मिक स्थलों के निकट से जुलूस, शोभा यात्राओं के गुजरते समय ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को लेकर, जुलूस, शोभा यात्राओं के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी व टिप्पणियों को लेकर विशेष सतर्कता अपनाई जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में ऐसे बिन्दुओं को चिन्हित किया गया है, जिसमें विवाद की संभावना रहती है। ऐसे में विशेष सुरक्षा व्यवस्था अपनाई जाएगी। जुलूस के साथ पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। किसी भी दशा में अवैध कार्य अवैध शराब की बिक्री, अवैध खनन, प्रतिबंधित पशुओं का बध
, तस्करी आदि नही होगी। धार्मिक स्थलों, मंदिर एवं मस्जिद और श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रदान की जाए तथा दोनों सम्प्रदाय के धार्मिक स्थलों पर सतर्क ²ष्टि रखी जाए। इसके अलावा सुरक्षा के आठ बिन्दु अपनाए गए हैं। इस पर प्रशासन विशेष ध्यान देगा।