ट्रेन से कटकर मदरसा शिक्षक ने दी जान
सिद्धार्थनगर : चिल्हिया थाना अंतर्गत अहिरौली रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर ट्रेन से कटकर एक मदरस
सिद्धार्थनगर : चिल्हिया थाना अंतर्गत अहिरौली रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर ट्रेन से कटकर एक मदरसा शिक्षक ने ट्रेन से कटकर जान गवा दी।
प्रत्यक्षदर्शी इस घटना से पूरी तरह अवाक हैं। हालांकि मृतक परिजन भी आत्महत्या की इस गुत्थी को सुलझा नहीं पा रहे हैं। मृतक का नाम अर¨वद यादव(42) पुत्र रामनयन यादव है। वह बर्डपुर कस्बे का निवासी था।
अर¨वद की ससुराल शोहरतगढ़ में है। उसकी पत्नी बर्डपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है। दोपहर करीब 2 बजे के अर¨वद अहिरौली मौसी के यहां गया था। वहां से निकला और गोंडा जा रही मालगाड़ी के अंतिम डिब्बे के नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता बुद्ध विद्यापीठ इंटर कालेज के सेवा निवृत शिक्षक हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक ने यह कदम क्यों उठाया इस विषय में परिजनों को भी कुछ ज्ञात नहीं है।