Move to Jagran APP

गैर कांग्रेसी सरकारों ने मार दिया प्रदेश का विकास

सिद्धार्थनगर : सपा, भाजपा व बसपा ने मिल कर 27 वर्षों तक प्रदेश में सरकारें चलाई, लेकिन विकास का कोई

By Edited By: Published: Sun, 16 Oct 2016 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 16 Oct 2016 10:46 PM (IST)
गैर कांग्रेसी सरकारों ने मार दिया प्रदेश का विकास

सिद्धार्थनगर : सपा, भाजपा व बसपा ने मिल कर 27 वर्षों तक प्रदेश में सरकारें चलाई, लेकिन विकास का कोई कार्य नहीं हुआ। अब समय आ गया है कि कांग्रेस सरकार बनाने के लिए हमारे हाथों को मजबूती प्रदान करें। ताकि उत्तर प्रदेश का समुचित विकास हो सके। सदर विकास खंड के कोड़रा ग्रांट में रविवार को राहुल संदेश यात्रा को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस महासचिव मोहम्मद बेलाल ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने प्रदेश का विकास मार दिया। प्रदेश के वजीरे आला आये थे, लेकिन इस पिछड़े गांव को कुछ नहीं दिए जब कि यहां के लोगों को भौतिक सुविधाएं तक तक उपलब्ध नहीं हैं। कांग्रेस सरकार की ही देन है कि यहा के नौजवान ट्रेन से मुम्बई, दिल्ली, कोलकता की यात्रा कर सकते हैं। कांग्रेस सरकार ने ही इस जनपद को बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाई की थी। उसके बाद गैर सरकारों ने आज तक कोई विकास नहीं किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक देवेन्द्र कुमार (गुड्डू), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अरुण प्रकाश ¨सह, पूर्व संसद मोहम्मद मुकीम, जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना मिश्रा, सच्चिदानंद पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर श्यामू, अशोक चौधरी, नन्दलाल, गनाउल्लाह खांन, उसमान गनी, धर्मेन्द्र कुमार, संजय कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.