शुद्ध जल को तरस रहे ग्रामीण
सिद्धार्थनगर : घोसियारी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में शुद्ध पेय जल का संकट उत्पन्न हो गया है। गां
सिद्धार्थनगर : घोसियारी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में शुद्ध पेय जल का संकट उत्पन्न हो गया है। गांवों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप अधिकांश या तो खराब है या जो चल रहे वह सभी दूषित जल दे रहे हैं। पेयजल आपूर्ति की कोई और व्यवस्था न होने से ग्रामीणों के सामने दूषित जल पीने की मजबूरी है। धमौरा न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्राम कपियवा, पचपेडवा, परासी, घेसियारी, जामडीह, बदुरगहना, रिउना, निखोरिया आदि गांवों की हैं। इन गांवों में 19 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हुए है। इसमें से 12 खराब हैं और सात जो चल रहे हैं वह पानी के नाम जहर उगल रहे हैं। राम किशोर, राम नरेश, दशरथ, हबीबुल्लाह, राम कृपाल, जगबली, लहुरी व राम मिलन का कहना है कि आधा दर्जन हैंडपंप तो विगत एक वर्ष से रिबोर होने की बाट जोह रहे हैं। कई बार शिकायत भी ब्लाक के अधिकारियों सहित तहसील दिवस में की पर अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया। खंड विकास अधिकारी राजा राम का कहना है कि जो हैंडपंप रीबोर होने की दशा में हैं या फिर दूषित जल दे रहें है उनको ठीक कराने के लिए जल निगम को लिख रहा हूं।