Move to Jagran APP

रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय लोक दल की सरकार बनने पर किसानों, मजदूरों एवं गरीबों को न्याय मिलेगा। हर हुन

By Edited By: Published: Sun, 16 Oct 2016 10:34 PM (IST)Updated: Sun, 16 Oct 2016 10:34 PM (IST)
रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय लोक दल की सरकार बनने पर किसानों, मजदूरों एवं गरीबों को न्याय मिलेगा। हर हुनरमंद हाथ को काम के साथ ही शिक्षित बेरोजगारों को उनकी योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

loksabha election banner

उक्त बातें पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर किसान ने कही। वह रविवार को नगर के एक लाज में सदस्यता अभियान कैम्प को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि पूरे प्रदेश में आज महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पूरा प्रदेश अराजकता की आग में जल रहा है। यदि हमारी सरकार बनी तो कानून का राज कायम होगा, साथ ही भ्रष्टाचार को भी खत्म करेंगे। कैंप में समाज के विभिन्न वर्गों के तमाम लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैंप में रिक्शाचालक कल्याण समिति के अध्यक्ष नियाज अहमद तथा लेबर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष पप्पू प्रसाद ने अपने तमाम साथियों के साथ रालोद के समर्थन की घोषणा की। जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.