महिला वोटरों की संख्या बढ़ाने पर जोर
सिद्धार्थनगर : शनिवार को राजकीय डिग्री कालेज डुमरियागंज (चौखड़ा) में प्रशासन द्वारा मतदाता पंजीकरण क
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 11:06 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : शनिवार को राजकीय डिग्री कालेज डुमरियागंज (चौखड़ा) में प्रशासन द्वारा मतदाता पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया।
उपजिलाधिकारी अरूण कुमार राय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में न सिर्फ 25 सितंबर, 9 व 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशेष बूथ दिवस को सफल बनाने हेतु आह्वान किया गया, बल्कि महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। नायब तहसीलदार शिरीष त्रिपाठी समेत प्राचार्य डा. अंजलिका निगम, डा. अमरनाथ, डा. चंद्रकांत, अजय कुमार, लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, देवेन्द्र, माता प्रसाद, राजेश चौधरी, विपिन ¨सह उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें