धरने पर डटी रहीं आशा कार्यकर्ता
सिद्धार्थनगर : तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना
सिद्धार्थनगर : तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। धरना रविवार को भी जारी रखने का ऐलान किया है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली आशा कार्यकर्ता अब उत्तर प्रदेश आशा बहु स्वास्थ्य कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई के बैनर तले धरना शुरू कर दिया है। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर हुए धरने में आशा कार्यकर्ताओं व संगिनी को 18 हजार रुपये मानदेय देने, 2-2 लाख का निश्शुल्क बीमा कराये जाने, प्रशिक्षण देकर एएनएम के पद पर नियुक्ति करने की मांग शामिल है। जिलाध्यक्ष सुशीला जायसवाल ने बताया कि मांगों के समर्थन में धरना शनिवार को भी जारी रहेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल ¨सह ने धरने का समर्थन का करते हुए कहा कि सरकार को जायज मांगों को मान लेना चाहिए। जिससे धरना समाप्त हो सके। जिला संयोजक, कार्यवाहक मंत्री रानी ¨सह समेत पुष्पा ¨सह, लक्ष्?मी ¨सह, राजश्री, ¨रकी वर्मा ने भी संबोधित किया। धरने में शीला शुक्ला, नीलम यादव, शशि प्रभा गिरि, मैनावती, अनीता वर्मा, गायत्री, कोकिला, संजू, किरन, वेदमती, छाया त्रिपाठी, दीपलली, ¨वदवासिनी, सुमनलता, दीक्षा शुक्?ला, आदि की मौजूदगी रही।