रोपित किए गए पौधे, हरियाली का दिया पैगाम
सिद्धार्थनगर : जागरण के अभियान मिशन 1 करोड़ पौधे, पौधे लगाएं, पौधे अपनाएं, के प्रति अब समाज का हर वर्
सिद्धार्थनगर : जागरण के अभियान मिशन 1 करोड़ पौधे, पौधे लगाएं, पौधे अपनाएं, के प्रति अब समाज का हर वर्ग जागरूक हो रहा है। सरकारी अध्यापकों, स्वयं सेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एवं निजी विद्यालयों द्वारा निरंतर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत बुधवार को भनवापुर विकास खंड अंतर्गत किसान लघु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मन्नीजोत परिसर में प्रधानाध्यापक नंद किशोर मिश्रा द्वारा 50 पौधे रोपित कराए गए। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को हरियाली का पैगाम देते हुए अपने-अपने घरों पर भी पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया। जागरण के अभियान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षित पर्यावरण के लिए यह प्रयास हकीकत में सराहनीय है। रामकुमार मिश्रा, शिव पूजन, विवेक कुमार, माता प्रसाद, महेश, बब्लू भारती आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।