सघन चौकसी में उतरा शिवपाल का उड़नखटोला
सिद्धार्थनगर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करने आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल ¨सह
सिद्धार्थनगर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करने आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल ¨सह यादव का हेलीकाप्टर गुरुवार को पुलिस लाइन में सघन चौकसी में उतरा। इस दौरान पुलिस लाइन प्रवेश द्वार से हेलीपैड से बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात रही थी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा 4 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था अपनायी गई थी। पुलिस ने राहत की सांस तब ली, जब कैबिनेट मंत्री डेढ़ घंटे के पश्चात लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही सारी तैयारियां कर ली थीं। मौके पर 4 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 14 प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, डेढ़ सेक्शन पीएसी, दो निरीक्षक, 7 ट्रैफिक सिपाही, 20 उपनिरीक्षक, 20 हेडकांस्टेबल, 150 कांस्टेबल, 1 क्यूआरटी टीम, दो महिला दरोगा, 4 महिला कांस्टेबलों को लगाया था। पुलिस लाइन गेट से हेलीपैड तक 4 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लगायी गयी थी। प्रवेशद्वार पर फुल बैरिके¨डग के अलावा तीन स्थानों पर हाफ बैरिके¨डग का प्रबंध किया गया था। 12.37 पर हेलीकाप्टर हेलीपैड पर उतर गया। इस दौरान माल्यार्पण के लिए तमाम लोगों की होड़ सी लगी रही। मौके पर भले बड़े पैमाने फोर्स रही हो, मगर किसी ने सुरक्षा के लिहाज से किसी ने कोई प्रतिरोध दर्ज नहीं किया। कैबिनेट मंत्री वहां से फ्लीट के साथ सभागार तक आए। वहां जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। समीक्षा बैठक के पश्चात दोपहर 2.07 पर वह पुन: लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
-
पांच घंटे के कठिन श्रम के बाद हेलीपैड से हटा पानी
पुलिस लाइन में रात से हेलीपैड तैयार कराने में लोकनिर्माण विभाग उलझा रहा, पर सुबह सवा चार बजे जब हेलीपैड का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि हेलीपैड पानी में डूब गया है। आनन-फानन इसकी सूचना अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सी.पी.गुप्ता को दी गई। उन्होंने पांच घंटे के कठिन श्रम के बाद दो पंपसेट की सहायता से हेलीपैड से पानी हटवाया। श्रमिकों द्वारा उसे सुखाया गया।