सूने संसार में जागृत होंगे बुद्ध
सिद्धार्थनगर : पूरे विश्व को शांति, अ¨हसा व करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध के दर्शन को ²ष्टि ब
सिद्धार्थनगर : पूरे विश्व को शांति, अ¨हसा व करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध के दर्शन को ²ष्टि बाधित भी सहजता से जान सकेंगे। कपिलवस्तु स्थित मुख्य स्तूप पर मत्था टेकने से पहले मुख्य द्वार से प्रवेश करने पर ही कुछ दूरी पर ब्रेल लिपिक के पढ़ने की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके पीछे देश या विदेश के कोई भी ²ष्टि बाधित यहां आकर बुद्ध के दर्शन का आत्मसात कर सकेगा। ब्रेल लिपिक की जानकारी रखने वालों को बुद्ध के इतिहास को जानने के लिए गाइड या किसी सहायक की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
पूरे विश्व को अपने ज्ञान से ¨सचित करने वाले भगवान बुद्ध की स्थली कपिलवस्तु में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों में शामिल ²ष्टि बाधित को भगवान बुद्ध के बारे में जानकारी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। उन्हें इसके लिए किसी सहायक अथवा गाइड की जरूरत पड़ती थी। यदि किन्ही कारणवश कोई मददगार नहीं मिला तो निश्चय ही उन्हें तथागत की धरती से बैरंग ही वापस होने की भी विवशता हो जाती थी। श्रीलंका, जापान जैसे देशों से आने वाले विदेशी पर्यटकों में कभी कभार ²ष्टि बाधित भी होते हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध के बारे में जानकारी के लिए तरह-तरह की दुश्वारियां झेलनी पड़ती रही। ²ष्टि बाधितों की समस्या को देखते हुए पर्यटन विभाग ने कपिलवस्तु में मुख्य स्तूप के दर्शन करने से पहले प्रवेश द्वार में घुसते ही दाहिने दिशा में ब्रेल लिपिक के पढ़ने की समुचित व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के बाद निश्चय ही उन्हें गाइड अथवा किसी के सहारे की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बीते दिनों कपिलवस्तु स्थित मुख्य स्तूप दर्शन के लिए जापान से आए विदेशी पर्यटकों में शामिल ²ष्टि बाधित चोमांचू के गाइड राम प्रसाद ने बताया कि कभी कभार पर्यटकों की टीम में शामिल ²ष्टिबाधित को बौद्ध स्थलों के बारे में जानकारी देना पड़ता था। अर्से बाद कपिलवस्तु में ब्रेल लिपिक के पढ़ने की समुचित व्यवस्था से उन्हें राहत मिली ही, साथ ही संबंधित को स्वयं जानकारी लेने में सहुलियत मिल सकेगी। जिला पर्यटन अधिकारी अर¨वद कुमार राय ने बताया कि ²ष्टि बाधित वाले पर्यटकों की सुविधा को लेकर कदम उठाया गया। लंबे समय से इस कमी को महसूस किया जा रहा था।