योगगुरू बने कप्तान
सिद्धार्थनगर : मंगलवार सुबह पुलिस लाइन में योगशिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक महेन्द्र
सिद्धार्थनगर : मंगलवार सुबह पुलिस लाइन में योगशिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक महेन्द्र यादव ने स्वयं योग गुरू की भूमिका निभाई और कहा कि योग व्यक्ति के निरोग रखने का मंत्र है। पुरानी परंपरा व दिनचर्या को विज्ञान से जोड़ते हुए कहा कि शरीर को फिट रखना है तो योग करना पड़ेगा। इससे लापरवाही करना मतलब बीमारी को न्यौता देना है।
सुबह करीब 7 बजे पुलिस लाइन में योग के लिए प्रशिक्षक की तलाश होने लगी। पता चला कि सभी योग प्रशिक्षक विभिन्न योग शिविरों में व्यस्त हैं। हालांकि थोड़ी देर मे कुछ प्रशिक्षकों की व्यवस्था हो गई थी, मगर पुलिस अधीक्षक ने सभी की शंकाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वह स्वयं सभी को योग सिखाएंगे। सूर्य नमस्कार से उन्होंने योग का प्रशिक्षण शुरू और सभी उसके फायदे बताया कि रीढ़ की हड्डी, कमर दर्द, हृदयरोग, गैस आदि की समस्याओं में लाभ मिलता है। इसके बाद उन्होंने हाथ, कलाई व कंधे के लिए क्रियाएं बताई। कलाई को दाहिनी तरफ घुमाने के लिए कहा और फिर उसे बाई दिया में घुमाने के लिए कहा। गर्दन के लिए व्यायाम कराया। बताया कि इससे स्पांडलाइटिस जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। इसके अलावा कपालभांति, भ्रस्तिका, भ्रामरी, अनुलोमविलोम आदि क्रियाएं कराई और उसके महत्व के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि योग एक दिन की क्रिया नहीं है। यह नित्य की आवश्यकता है। तभी इसका लाभ मिल सकता है। इससे पूर्व परमपिता ब्रह्मकुमारी द्वारा जवानों को आध्यात्मिक ज्ञान दिया गया है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक मंशाराम गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी मो.अकमल खां, प्रतिसार निरीक्षक सी.बी.¨सह, पीआरओ विनय मिश्र, पेशकार तौहीद आलम आदि मौजूद रहे। सदर थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने 8.15 बजे से थाने पर जवानों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि थाने पर आगे दिनों तक योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जनता भी भाग ले सकती है।
एसएसबी द्वितीय वाहिनी के मुख्यालय पर प्रशिक्षक राहुल व एसएसबी के नीरज कुमार ने जवानों को प्रशिक्षण दिया। योग के महत्व के विषय में बताया। इस अवसर पर कमांडेंट अनिल टिग्गा, पूर्व प्रधानाचार्य जय किसान इंटर कालेज चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, उप सेनानायक रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।