अवैध कब्जे की शिकायत
संतकबीर नगर: डुमरियागंज तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत चौखड़ा निवासी राम करन व झिनकी ने तहसील प्रशासन
By Edited By: Published: Sat, 23 Apr 2016 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 23 Apr 2016 10:49 PM (IST)
संतकबीर नगर: डुमरियागंज तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत चौखड़ा निवासी राम करन व झिनकी ने तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र देते हुए अवैध कब्जे की शिकायत की है। यह भी कहा है कि अवैध कब्जा नहीं रोका गया तो वह लोग आत्मदाह करने को विवश होंगे।
शिकायत कर्ताओं ने कहा कि उनकी भूमिधरी आराजी गाटा संख्या 828/-0.2530 हे. पर गांव के ही कुछ लोग अवैध तरीके से निर्माण कराकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। शिकायत कर्ताओं ने ये भी कहा कि यदि अवैध कब्जा नहीं रोका गया तो वह लोग आत्मदाह करने को मजबूर होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन के लोगों पर होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें