रसोइयों की बैठक में गूंजी समस्याएं
सिद्धार्थनगर : शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर मध्याह्न भोजन रसोइया कर्मचारी संघ के बैनर तले रसो
सिद्धार्थनगर : शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर मध्याह्न भोजन रसोइया कर्मचारी संघ के बैनर तले रसोइयों ने बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में बैठक की। मानदेय समय से न मिलने आदि समस्याओं पर चर्चा की और कहा कि यदि इसका निस्तारण नहीं होता है तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
उत्तर प्रदेश मध्याह्न भोजन रसोइया कर्मचारी संघ के आह्वान पर दोपहर करीब 12 बजे रसोइया कार्यालय परिसर में एकत्रित हुईं। कहा कि सूबे के तमाम जिलों में अभी तक रसोइयों को मानदेय नहीं मिल सका है। मानदेय में कटौती की गई है। मानदेय खाते से नहीं किया जा रहा है। नवीनीकरण नहीं हो रहा है। इससे रसोइया क्षुब्ध हैं। उनसे विद्यालयों में सुबह से 10 बजे तक ड्यूटी ली जाती है। इसके अलावा कहीं-कहीं पर उनसे घास कटवाना व अन्य कार्य भी लिए जाते हैं। इससे उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर शीघ्र रोक लगाई जाए। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राधापति पाठक ने कहा हितरक्षा को लेकर आवाज उठाई जाएगी। ताकि मानदेय सीधे खाते में जाए। बेसिक शिक्षाधिकारी से द्विपक्षीय वार्ता कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक जनार्दन प्रसाद ठकुराई, उ.प्र.कर्मचारी महासंघ के मंत्री श्रीपति मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशीराम, चन्द्रमती, गीता, कलावती देवी, मीना देवी, रुक्मणी देवी, शकुंतला देवी, रामकिशोर, कमलावती देवी, गुलाबी देवी, दुर्गावती देवी, बुद्धिराम, मन्नू प्रसाद, उजागिर, मुन्नी देवी, सोनमती, रीता देवी, सुभावती, किसमाती, रामसेवक, मंगरू, रामउजागिर आदि उपस्थित रहे।