काटा गया 21 किलो का केक
सिद्धार्थनगर : सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह के जन्म दिन के मौके पर डुमरियागंज स्थित प
सिद्धार्थनगर : सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह के जन्म दिन के मौके पर डुमरियागंज स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मदिन मनाने का अंदाज ही कुछ अलग तरीके का दिखा। कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया, रंगीन गुब्बारे व झंडियां लगायी गयीं, आतिशबाजी में पटाखे फूटे और कार्यकर्ताओं में मिष्ठान का वितरण हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अफसर रिजवी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से मिशन 2017 के लिए कमर कस लें, क्योंकि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेता जी के जन्म दिन पर तोहफे के रूप में अगली सरकार देने बात कही है। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष ताकीब रिजवी ने संबोधन में नेता जी की दीर्घायु के लिए कामना की। नवनिर्वाचित जिपं सदस्य दीनेन्द्र दत्त यादव ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। अध्यक्षता जगराम यादव व संचालन लवकुश तिवारी ने किया। समारोह में रामचंद्र चौरसिया, विजय, दिलीप पाण्डेय, अवधेश ¨सह, मुरारी पाण्डेय, लकी शुक्ला, पवन यादव, डा.ए मलिक, अंजुम कदर, शमशाद, राजू मंत्री, रियाज अहमद, एस हसनैन, समर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।