तालाब में तब्दील हुआ मार्ग
सिद्धार्थनगर : बेलौहा-खलीलाबाद मुख्य मार्ग से सफर करना काफी दुरुह है। स्थानीय लोक निर्माण विभाग की ग
सिद्धार्थनगर : बेलौहा-खलीलाबाद मुख्य मार्ग से सफर करना काफी दुरुह है। स्थानीय लोक निर्माण विभाग की गोईठहा सीमा तक इस मार्ग पर कई गड्ढे काफी खतरनाक है। भारी वाहनों के फंसने से जहां कई बार जाम की समस्या उत्पन्न होती है वहीं साईकिल व बाइक सवार गिरकर चोटिल होते हैं। बरसात में यह मार्ग अब और भी खतरनाक हो गया है।
बांसी पेट्रोल पम्प तिराहे से वाया मेहदावल होकर खलीलाबाद व गोरखपुर तक जाने वाला यह मार्ग काफी जर्जर है। इस पर यात्रियों का सफर गड्ढों में ही होता है। लोक निर्माण विभाग की सीमा तक हिचकोलों वाले सफर से यात्रियों की सांसे अटकी रहती हैं। गड्ढों में जगह जगह भरे बरसाती पानी से इसके गहराई का अंदाजा नही मिल पाता नतीजतन आये दिन साइकिल व मोटर साइकिल सवार गिरकर चोटिल होते हैं। सबसे खराब स्थिति बेलौहा थाने से लेकर सुपौली मोड़ तक की है। यहां दो सौ मीटर तक मार्ग तालाब का रूप ले चुका है। पैदल व साइकिल सवार का इधर से गुजरना तो काफी दुरुह हो गया है। कोई हिम्मत दिखाया तो, सीधे गांठ पर पानी में उसका गोता लगाना तय है। वह गोता गड्ढों में के कारण लोग पटरी का सहारा लेते है, मगर पटरी पर ईट न बिछने के कारण यह भी गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। मार्ग से प्रतिदिन सफर करने वाले राम जतन, कुबेर, भवानी यादव, विरेन्द्र तिवारी, संतोष यादव आदि का कहना है कि पीडब्लूडी विभाग नही चेता तो यह गड्ढे किसी दिन बडी दुर्घटना को दावत देंगे।